{"_id":"5766ee1c4f1c1bbd4f11c2f0","slug":"water-problem-in-kadrabaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद में पेयजल संकट के विरोध् में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कादराबाद में ओवर हेड टंकी का पाइप लीकेज होने से गर्मी में पेयजल का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने नलकूप विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पाइप लीकेज की वजह से बस स्टैंड पर भी जलभराव की समस्या हो रही है।रविवार को ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि नलकूप विभाग की अनदेखी की वजह से गांव में पेयजल संकट गहराया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि टंकी के लीकेज से बस स्टैंड पर पानी भरा रहता है। गांव में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। मार्ग पर कीचड़ पसर गया है। आवागमन में परेशानी हो रही है। गर्मी में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि कई बार विभाग से शिकायत की पर एक सप्ताह बीतने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेताया यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों में नसीम, संजीव, विकास, अमित, शिवांक, कुलदीप, दीपक, राजकुमार, अक्षय रहे। उधर, ट्यूबवेल आपरेटर संजय शर्मा का कहना है कि स्टोर में सामान उपलब्ध नहीं है। सामान उपलब्ध होेते यह समस्या दूर कर दी जाएगी। फिर परेशानी नहीं होगी।