{"_id":"613ba0a58ebc3e01e5443b11","slug":"water-logging-on-azad-chowk-road-due-to-rain-nazibabad-news-mrt555654587","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से आजाद चौक मार्ग पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आजाद चौक मार्ग पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
जलालाबाद में आजाद चौक मार्ग के जलभराव को पार करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से आजाद चौक मार्ग पर हुआ जलभराव
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के हाईवे से जुड़े आजाद चौक मार्ग पर जलभराव छात्र-छात्राओं के विद्यालय पहुंचने में बाधा बन रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए राहगीरों से लिफ्ट लेकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर जलभराव को पार करना मजबूरी बन गया है। मार्ग पर जलनिकासी नहीं होने से शुक्रवार को कई वाहन अनियंत्रित होकर जलभराव में गिर गए।
बृहस्पतिवार को देर रात बारिश होने से जलाबाबाद फ्लाई ओवर के निकट आजाद चौक मार्ग पर जलभराव हो गया। आजाद चौक मार्ग से कासमियां इंटर कालेज समेत अन्य स्कूलों के लिए छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त है, जलभराव होने से राहगीरों को मार्ग के गड्ढों की गहराई नजर नहीं आती। जिस कारण मार्ग पर कई लोग जलभराव में गिरकर चोटिल हो गए। छात्र-छात्राएं भी ई-रिक्शा या फिर किसी राहगीर के वाहन पर लिफ्ट लेकर जलभराव पार करते हैं और स्कूल पहुंचते हैं। सपा नेता फुरकान खान, सिकंदर, नफीस अहमद, आफताब आलम, शाकिर जैदी का कहना है कि जलालाबाद फ्लाईओवर से आजाद चौक तक पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव राहगीरों और छात्र-छात्राओं की परेशानी का सबब बने हैं। मार्ग पर जलनिकासी नहीं होने से क्षेत्रवासियों को बारिश होने से बाद हफ्तों तक जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मार्ग से जलालाबाद समेत राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर गांव से बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही होती है। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, एसडीएम परमानंद झा का कहना है कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को जलभराव से निजात मिल जाएगी। लोनिवि के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।

जलालाबाद में आजाद चौक मार्ग के जलभराव से गुजरते छात्र और राहगीर।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन