{"_id":"6689bdfeefb019c7c2081194","slug":"water-level-of-malan-river-increased-due-to-rain-on-the-mountains-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-109253-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहाड़ों पर हुई वर्षा से मालन नदी का बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहाड़ों पर हुई वर्षा से मालन नदी का बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
नजीबाबाद। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार वर्षा से मालन नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। नदी में उफान से कछियाना बस्ती के दर्जनों मकान में देर शाम पानी प्रवेश कर गया। सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा।
पहाड़ों पर हो रही वर्षा से एक बार फिर से कछियाना बस्ती प्रभावित हो रही है। क्षेत्र से गुजर रही माल नदी का शनिवार की देर शाम अचानक जल स्तर बढ़ने से कछियाना की सैनी बस्ती के मकान में एक से दो फीट तक पानी भर गया। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र का दौरा किया। नदी का जलस्तर बढ़ने से टीकम सिंह, बालक राम, प्रीतम, अमित कुमार सहित सैनी बस्ती के कई लोगों के मकान में पानी प्रवेश करने से घर का समान भीग गया।
कछियाना क्षेत्र से हाईवे स्थित मालन नदी के पुल तक सब्जी बोने का काम किया जाता है। मालन नदी के जलस्तर के बढ़ने से सब्जी को भी नुकसान पहुंचा है। एसडीएम ने बताया कि स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र के लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए भी स्थान चिह्ति कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, वीरूवाला बढ़िया मथुरापुर मोर क्षेत्र में मालन नदी के अतिरिक्त कोटावाली और सुकरो नदी का भी जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में मिट्टी का कटान हुआ है।