Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of Malan river again increased

मालन नदी का जलस्तर फिर बढ़ा

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water level of Malan river again increased
मंडावर क्षेत्र में खेतों में भरा मालन नदी का पानी। - फोटो : BIJNOR
मालन नदी का जलस्तर फिर बढ़ा
विज्ञापन

मंडावर/बेगावाला (बिजनौर)। पहाड़ों पर बारिश से मालन नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। मालन नदी के दोनों रपटों के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। हालांकि अभी तक गंगा का जलस्तर फिर से नहीं बढ़ा है।
गंगा और मालन नदी का जलस्तर शनिवार को सामान्य हो गया था। रावली गांव के पास रपटे पर मालन का पानी डेढ़ से दो फीट तक बह रहा था। शनिवार को पानी उतरना बंद हो गया था। गंगा का पानी भी सामान्य हो गया था, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश से अब फिर से मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मालन नदी का पानी रावली के रपटे पर फिर से डेढ़ से दो फीट तक उतरने लगा है। यह रपटा कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। अभी गांव वाले ट्रैक्टर आदि वाहनों से इस रपटे से आ जा रहे हैं, लेकिन पानी अगर इससे ज्यादा बढ़ा तो वे नाव से यहां से गुजरेंगे। मंडावर रोड पर बने रपटे पर इस बरसात मेें पहली बार पानी उतरा है। इस रपटे पर पहले पानी उतरना शुरू होता था तो यहां से जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग को डायवर्ट करना पड़ता था। इस रपटे से होकर उत्तराखंड के लिए वाहन जाते थे, लेकिन अब इसके बराबर में नया पुल बनने से यातायात बाधित नहीं होता है। खादर के गांव वालों का कहना है कि अगर मालन नदी का जलस्तर बढ़ा है तो गंगा का जलस्तर भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। उनका कहना है कि वे अब भी पशुओं का चारा लेने के लिए नाव से गंगा के पार नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर घटा
बिजनौर। सोमवार तड़के चार बजे से हुई झमाझम बारिश के बाद भी गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है। गंगा बैराज में सोमवार शाम तीन बजे 69660 क्यूसेक पानी चल रहा है। हरिद्वार से 75134 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह आठ बजे 85548 क्यूसेक पानी गंगा में चल रहा था। हरिद्वार से 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान ने गंगा में जलस्तर कम होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed