{"_id":"63af07bb28bba868c0302a25","slug":"water-flowing-from-canals-bijnor-news-mrt6198921150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहरों से निकलकर खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहरों से निकलकर खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
अफजलगढ़। नहरों की पूरी तरह सफाई न होने के कारण पानी नहरों से निकलकर खेतों में भरकर खड़ा हो गया है। शाहपुर जमाल माइनर छोटी नहर की टेल की सफाई न होने के कारण पानी नहर में ओवरफ्लो हो गया जो बाहर निकलकर फसलों में भर गया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
किसान आदि भीम सिंह, रामकुमार, हरनाम सिंह, तिर्मल सिंह, अजयपाल सिंह, होशियार सिंह, शेखर कुमार आदि ने बताया कि सिंचाई विभागीय की ओर से नहरों की सफाई तो कराई गई है, किंतु अधिकारियों ने नहरों के नीचे की सफाई नहीं कराई है। नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद ओवरफ्लो हो गया और नहर के पानी से खेतों में खड़ी गन्ने, गेहूं, बरसीम आदि की फसल को बर्बाद होने की संभावना है।
किसानों का आरोप है कि नहरों की बिना देखरेख के ही पानी छोड़ दिया जाता है। पानी छोड़ने से पहले टेल की सफाई तक नहीं कराई गई सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर मुआयना करने नहीं पहुंचते है। यदि अधिकारियों की देखरेख में टेल की सफाई हो जाती तो उनके खेतों में पानी भरकर खड़ा नहीं होता। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से नहर की टेल तक की सफाई कराने के बाद ही नहर में पानी छुड़वाने की मांग की है। उधर इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई गौरव कुमार का कहना है नहर का पानी बंद करा दिया गया है। टेल की सफाई कराने के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा।