फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled on railway line, two trains canceled due to falling tree

Bijnor News: नजीबाबाद - रेल लाइन पर भरा पानी, पेड़ गिरने से दो ट्रेनें रद्द

Wed, 19 Jul 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water filled on railway line, two trains canceled due to falling tree
- डबल फाटक क्षेत्र से कॉशन के साथ ट्रेनों का संचालन किया गया
विज्ञापन

फोटो-18एनजेडबी01ए, 01बी, 01सी

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। क्षेत्र में मंगलवार तड़के से हो रही तेज वर्षा के बीच कोटद्वार ब्रांच लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच संचालित दो पेसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया। वर्षा से डबल फाटक क्षेत्र में रेल लाइन पर पानी भर गया। कॉशन के साथ ट्रेनों का संचालन किया गया।
नजीबाबाद क्षेत्र में तड़के से हो रही तेज वर्षा से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच ब्रांच रेल लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। रेल प्रशासन ने नजीबाबाद से प्रातः 8:55 बजे और प्रात: 11:15 बजे कोटद्वार जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दी। दो पेसेंजर ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स धर्मेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पेड़ हटाने और विद्युत विभाग ने ओएचपी लाइन दुरुस्त करने का अभियान चलाया। लगभग एक बजे रेल लाइन से पेड़ हटाने और रेलवे की विद्युतीकरण व्यवस्था सुचारु करने के बाद रेल ट्रैक घोषित किया गया। दिल्ली से कोटद्वार के लिए नजीबाबाद पहुंची सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस को पहली ट्रेन के रूप में प्रभावित हुई रेल लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद में डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे कोटद्वार ब्रांच लाइन और नजीबाबाद-मुरादाबाद लाइन पर पानी आने से रेल प्रशासन अलर्ट रहा। प्रशासन ने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कॉशन के साथ निकाला। सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। हरिद्वार दिशा में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटावाली नदी के रपटे पर पानी आने से काफी देर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed