फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled in pits near City Hospital, traffic affected

सिटी हॉस्पिटल के निकट गड्ढों में भरा पानी, यातायात प्रभावित

Sun, 29 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water filled in pits near City Hospital, traffic affected
नजीबाबाद में हाईवे क्षेत्र के गड्ढों में बोल्डर भरवाते एसडीएम परमानंद झा। - फोटो : NAZIBABAD
सिटी हॉस्पिटल के निकट गड्ढों में भरा पानी, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

फ्लाईओवर के निकट सिटी हॉस्पिटल क्षेत्र में हाईवे पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। दिन भर जाम की स्थिति बनने के साथ गड्ढों में दुपहिया वाहन गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर सिटी हॉस्पिटल क्षेत्र के निकट भारत सिनेमा फ्लाईओवर उतरता है। फ्लाईओवर के उतरते ही हाईवे मार्ग पर कई स्थानों पर भारी वाहनों के आवागमन से गहरे गड्ढे बन गए हैं। खस्ताहाल हाईवे से बड़ी संख्या में 24 घंटे वाहनों का आवागमन रहता है। लोनिवि और प्रशासन की उदासीनता के चलते तीन दिन पूर्व सपा नेता रफीक अंसारी ने गड्ढों को मिट्टी भरवाकर समतल कराया। अगले ही दिन वर्षा होने से क्षेत्र में दलदल और मिट्टी पानी से बहने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच हाईवे खस्ताहाल होने, गड्ढों में पानी भरा होने से दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। एएम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन आसिफ अली मुत्तकी, अनिल त्रिपाठी का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता से आए दिन दुपहिया वाहन गिरने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, लेकिन हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से मार्ग गड्ढामुक्त नहीं हो पा रहा। उधर, एसडीएम परमानंद झा ने एनएचएआई की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आश्वासन के बावजूद हाईवे को गड्ढामुक्त न करने का स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही। उन्होंने सिटी हॉस्पिटल के निकट जनहित में गड्ढों को समतल बनवाने की वैकल्पिक व्यवस्था का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed