{"_id":"658f14921d5f10967d0a6a04","slug":"water-disappears-from-canals-farmers-worried-about-irrigation-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5745-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहरों से ओझल हो गया पानी, सिंचाई के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहरों से ओझल हो गया पानी, सिंचाई के लिए किसान परेशान
Sat, 30 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में सूखी पड़ी नहर।
- 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ा गया था
- कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हरिद्वार से बंद हो गई थी पानी की सप्लाई
नांगलसोती/नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर का पानी पूरी तरह से खत्म हो गया है। 23 दिसंबर को नजीबाबाद में मुख्यमंत्री के आगमन पर हरिद्वार से पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ा गया पानी दो दिन बाद ही बंद कर दिया गया। जिलों की नहरों में पानी न होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
नजीबाबाद में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भीमगोड़ा हरिद्वार से पूर्वी गंग नहर में 700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समाप्त होते ही अचानक पूर्वी गंग नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे पूर्वी गंग नहर की कई शाखाओं में पानी तक नहीं पहुंचा। जिले की नहरों में पानी न होने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसान धर्मेंद्र राणा, आनंदपाल सिंह, मोनू, अनुज कुमार, राहुल का कहना है कि सिंचाई के अभाव में पाला और कोहरा के कारण फसलें सूख रहीं हैं। पानी बंद होने से किसानों में भारी रोष है। किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
- रुड़की नहर में पानी कम होने के कारण बिजनौर की पूर्वी गंग नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। नहटौर क्षेत्र में नहर पर सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ही पानी छोड़े जाने की संभावना है। - विपिन कुमार, एसडीओ, पूर्वी गंग नहर, सिंचाई विभाग।