{"_id":"6802a488d6e68769e30d4667","slug":"water-coolers-have-disappeared-from-some-places-water-coolers-have-disappeared-from-some-places-and-are-out-of-order-at-othersand-are-out-of-order-at-others-bijnor-news-c-27-1-bij1007-147786-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कहीं से गायब हो गए वाटर कूलर तो कहीं हैं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कहीं से गायब हो गए वाटर कूलर तो कहीं हैं खराब
विज्ञापन
फोटो
गर्मी के मौसम में राहगीरों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गर्मी के मौसम में भी नगरवासियों को पालिका की ओर से ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पूर्व में लगाए गए वाटर कूलर या तो खराब है या मौके से गायब हैं। पानी की व्यवस्था न होने के कारण दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पालिका से पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगवाने की मांग की है।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल के लिए 20 से ज्यादा वाटर कूलर मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगाए गए थे। कुछ समय तो सब ठीक रहा। लेकिन देखरेख के अभाव में कुछ वाटर कूलर तो क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ वहां से गायब कर दिए गए। जो वाटर कूलर रखे हैं, वे खराब पड़े हैं। उनके फ्रीजर खराब पड़े हैं और टोंटियां भी गायब हैं। पंजाब नेशनल बैंक, होली चौक सहित अन्य कई स्थानों पर वाटर कूलर नहीं हैं। जो एक-दो संचालित है वहां पर सफाई नहीं है।इससे राहगीरों को ठंडा और साफ पेयजल नहीं मिल रहा।
नागरिक बब्लू, मुकेश, दिनेश, रोबिन, अजमल व अफसर आदि ने पालिका ईओ से अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में पेयजल के लिए वाटर कूलर सुचारू कराने की मांग की है। इस संबंध में पालिका ईओ एसपी सिंह का कहना है कि खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाएगी तथा 10 वाटर कूलर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति होने के बाद इन्हें लगवाया जाएगा।