{"_id":"64de6fadccad5b60250775e4","slug":"water-can-be-released-from-ramganga-dam-anytime-alert-in-six-districts-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-3779-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - रामगंगा बांध से कभी भी हो सकती है पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - रामगंगा बांध से कभी भी हो सकती है पानी की निकासी
Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी के सात जनपदों को बाढ़ चेतावनी जारी, रामगंगा के प्रवाह क्षेत्र को खाली कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके बाद बांध प्रशासन ने रामगंगा नदी में पानी की निकासी की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सात जनपदों के जिला अधिकारियों को बाढ़ चेतावनी जारी करते हुए नदी के प्रवाह क्षेत्र को खाली कराने के लिए कहा गया है।
बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बांध का जलस्तर 355.530 मीटर हो गया। अगस्त माह में बांध के जलाशय का जलस्तर 355 मीटर ही रखने का प्राविधान है। जिसके चलते बांध के अधिकारियों ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, जेपीनगर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद के जिला अधिकारियों को बाढ़ चेतावनी जारी की है। रामगंगा बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बाढ़ चेतावनी जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को जारी की है। जिसके अनुसार कभी भी बांध से पानी की निकासी की जा सकती है। जिससे रामगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में बाढ़ की संभावना रहेगी। ऐसे में बहाव क्षेत्र को खाली कराने का समय नहीं मिल पाएगा। इसलिए समय रहते ही प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
यदि बांध से पानी की निकासी की गई तो निम्न स्तर बाढ़ में 25 हजार से 75 हजार क्यूसेक तक पानी चलेगा। बाद में पानी की मात्रा और भी बढ़ाई जा सकती है। पानी की निकासी की सूचना वायरलैस सेट से जिला प्रशासन को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
358 मीटर तक जलस्तर किए जाने की मांगी अनुमति
रामगंगा बांध खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए अभी बांध को और अधिक भरा जा सकता है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। आदेश मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।