{"_id":"64b188bc9fe5603f59084cba","slug":"water-came-on-the-bridge-of-malan-river-roads-submerged-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-6979-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मालन नदी के पुल पर आया पानी, सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मालन नदी के पुल पर आया पानी, सड़कें जलमग्न
Fri, 14 Jul 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर। मालन नदी के पुल पर पानी आ जाने से क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं आवागमन भी बाधित हो गया। शुक्रवार को बिजनौर-मंडावर मार्ग पर दुपहिया व चौपहिया वाहन को रोक दिए जाने से मंडावर-किरतपुर मार्ग से भारी वाहनों को निकाला गया। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। घंटों तक जाम लगने से बाजार में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बान नदी में उफान आने सेे कई गांवों में आया पानी
कोतवाली देहात। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बान नदी भी उफान आ गया है। बान नदी का पानी गांव जीवनपुर, पेरूवाला, डेहरी, शादीपुर, गोपाल खेड़ी आदि गांव के जंगल में भर गया है। इससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। शुक्रवार को बान नदी का पानी किरतपुर-नहटौर मार्ग पर विनायक कॉलेज के निकट भर गया। जिससे मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। गांव जीवनपुर को जोड़ने वाले रास्ते पर भी पानी बहने से लोेगों को परेशानी हुई। शुक्रवार की सुबह गांव नूर अलीपुर भगवंत में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पानी भरने से गांव में आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बारिश में भरभराकर गिरा मकान
राजा का ताजपुर। क्षेत्र में भारी बारिश होने से गांव गुनियाखेडी में रात्रि के दौरान एक विधवा महिला सविता रानी का पक्का मकान बृहस्पतिवार की देर रात गिर गया। मकान में सो रही महिला व उसके पुत्र ने भागकर जान बचाई। सविता के दस वर्षीय पुद्ध को ईट गिरने का आभास हुआ तो मकान से बाहर आ गए। जिसके बाद कुछ ही देर में मकान भरभराकर गिर गया। मकान में रखा सभी समान दबकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने सरकार से हर संभव सहायता दिलाने का वायदा किया।