फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water and living in the city will become costlier from April 1

Bijnor News: एक अप्रैल से महंगा होगा पानी और शहर में रहना

Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water and living in the city will become costlier from April 1
बिजनौर। शहर में रहना और पानी पीना महंगा होने जा रहा है। दरअसल एक अप्रैल से बिजनौर पालिका गृहकर और जलकर की नई दरें लागू करेगी। बढ़ोतरी की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। गृहकर और जलकर दोनों को मिलाकर करीब 12 फीसदी की वृद्धि होने जा रही है।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 17720 घर हैं। जिनमें करीब पांच हजार दुकान और व्यवसायिक दुकानें भी शामिल है। पालिका ओर से भवन के क्षेत्रफल के हिसाब से कर लगाया जाता है। उसमें भी एक मंजिल और दो मंजिला मकान भी अलग-अलग होता है।
विज्ञापन

पिछले महीनों में पालिका ने गृहकर और जलकर बढ़ाने के लिए सर्वे कराया था। सर्वे कराने के बाद नोटिफिकेशन आदि औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं।
पालिका सूत्रों की मानें तो गृहकर में छह फीसदी और जलकर में भी छह फीसदी का इजाफा किया गया है। दोनों को मिलाकर 12 फीसदी का इजाफा होने जा रह है। नई दरों को एक अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि भवन मुख्य सड़क पर है या गली मोहल्ले में, इसी आधार पर गृहकर की दरें भी तय की गई है। लेकिन सभी इलाकों में 12 ही ही बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

nटोल की भी बदल जाएंगी दरें : जिले में फिलहाल दो ही स्थानों पर टोल वसूला जा रहा है। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर पुरैनी में टोल प्लाजा लगा है।

वहीं मेरठ-पौड़ी हाईवे पर भनेड़ा में टोल वसूला जा रहा है। पुरैनी टोल प्लाजा के प्रबंधक अशोक यादव ने जानकारी दी कि एक अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed