{"_id":"5831ec1f4f1c1bb604b39d3b","slug":"was-the-marriage-began-to-withdraw","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए राशि की निकासी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए राशि की निकासी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ में भारतीय स्टेट बैंक से विवाह के लिए राशि की निकासी शुरू कर दी गई है। शाखा प्रबंधक निरूपम शर्मा के अनुसार बैंक में उपलब्ध कैश के आधार पर उपभोक्ताओं को उनके आवेदन की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलने लगी है। कालागढ़ बैंक से खाताधारकों को विवाह के लिए धनराशि भी निकालने की सुविधा मिल रही है। शनिवार को बैंक की शाखा से दो खातेदारों को विवाह के लिए निर्धारित राशि का भुगतान किया गया। शाखा प्रबंधक निरूपम शर्मा ने बताया कि बैंक को विवाह के लिए निकासी के आदेश मिल गए हैं। इसके लिए शादी का कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इस सुविधा का लाभ वर, वधू या उसके माता पिता को मिला है।
एटीएम से नहीं निकल रहा कैश
जनता ने जिला अधिकारी से मांग की है कि कालागढ़ में एक ही बैंक का एटीएम है। उस पर काफी समय से निकासी नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम अभी अपग्रेड नहीं हो पाया है। अपग्रेड होने पर उसका भी लाभ मिल सकेगा। अभी केवल इस मशीन से रुपये जमा करने का कहीं काम लिया जा रहा है। हालांकि नोटबंदी के कारण लोग परेशान हैं। सुबह से शाम तक बैंकों में लाइन लगाते हैं, लेकिन इससे लोगों को कोई परहेज नहीं है।