{"_id":"678d3f48b4908b54f60263c0","slug":"was-beaten-a-year-ago-threatened-with-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-141142-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एक साल पहले की थी मारपीट दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एक साल पहले की थी मारपीट दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। जमीन का विवाद तो था लेकिन जुल्फिकार के परिजनों को इसका अंदाजा नहीं था कि छोटा भाई रिश्तों का खून कर देगा। करीब एक साल पहले भी जाफर ने घर में घुसकर जुल्फिकार से मारपीट की थी। मामला पुलिस तक जाने के बाद जाफर जेल गया था। तब उसने जान से मारने की धमकी दी थी।
गांव मोहम्मद अलीपुर उर्फ अलीमुद्दीन निवासी जुल्फिकार के पुत्र मोहम्मद रजा ने इस संबंध में तहरीर सौंपी। इसमें चाचा जाफर, चचेरे भाई सुहेल और चचेरी बहन फरहाना पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि पिता जुल्फिकार शनिवार को अपने खेत पर गन्ना काटने गए थे।
देर रात पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश की। गुमशुदगी के बाद से ही चाचा जाफर और उसका पुत्र सुहेल फरार हैं। तभी परिजनों को किसी अनहोनी के अंदेशा होने लगा था।
विज्ञापन
बताया कि उसके पिता जुल्फिकार के दो भाई जाफर व जियाउल और एक बहन जफरुनिशा है। जुल्फिकार सबसे बड़े थे। चारों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। बहन की जमीन सबसे बाहर के हिस्से में आई थी, जिसे वह बेच चुकी है।
मोहम्मद रजा ने बताया कि उसके पिता जुल्फिकार जमीन की हैसियत के अनुसार सीधे बंटवारे के पक्ष में थे, जबकि चाचा जाफर पक्ष में नहीं था। इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है। परिजन जुल्फिकार की मौत से सदमे में हैं।