{"_id":"63b86557c8f3380a714e829c","slug":"warning-to-vacate-the-residence-pharmacist-met-cmo-bijnor-news-mrt6208210136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आवास खाली कराने की चेतावनी, सीएमओ से मिले फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आवास खाली कराने की चेतावनी, सीएमओ से मिले फार्मासिस्ट
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद सीएचसी परिसर में बने आवासीय भवन में से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान खाली करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात की। क्योंकि चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रसाद भी इसी भवन में रहता है। उसे भी चेतावनी दी गई है, जबकि वह वहीं समीपुर सीएचसी पर तैनात है।
सीएमओ ने प्रशासनिक अधिकारियों से नजीबाबाद सीएचसी के आवासीय भवन में बाहरी लोगों के द्वारा कब्जा करने शिकायत की थी। जिसके बाद तहसीलदार, एसओ और प्रभारी चिकित्साधिकारी नजीबाबाद ने मकान खाली करने के लिए कहा। मकान खाली नहीं करने पर सामान थाने में रखने की चेतावनी दी। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल से मिलकर फार्मासिस्टों ने बताया कि विजय प्रसाद 2018 से सीएचसी समीपुर नजीबाबाद में तैनात है। वह अवैध रूप से नहीं रह रहा है। जबकि उसे मकान खाली करने की चेतावनी दी जा रही है।
इसके बाद सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ताला तोड़कर उसे मकान आवांटित करने के लिए भी कहा। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश रवि ने बताया कि सीएमओ के आदेश के बाद भी मकान आवंटित नहीं किया गया है। वह टाइप तीन आवास में रहता है।