फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warning of agitation if there is no solution

समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 13 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if there is no solution
धामपुर तहसील में समाधान दिवस में शामिल अधिकारी व भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से बृहस्पतिवार को तहसील के सभाकक्ष में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या का निदान न होने पर अधिकारियों कोखरीखोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर निर्धारित समय में उनकी समस्याओं का निदान का भरोसा देकर शांत किया।
बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कार्यकर्ता होशियार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि मीठेपुर निवासी मुखराम सिंह ठेकेदार हैं, उन्होंने सिंचाई विभाग में ठेकेदारी की, लेकिन विभाग ने एक दशक बाद भी उनका पेेमेंट नहीं किया। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने आरोप लगाया कि नहटौर परगने के राजस्व अधिकारियों ने गांव अलीनगर पालनी में गांव के प्रधान को तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करा गांव के लोगों के रास्ते को संकरा करा दिया। तीन दिन पहले भी उनके द्वारा तहसीलदार चंद्रकांता का घेराव कर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त कराकर रास्तों को मानक के अनुरूप खुलवाने की मांग की थी, पर कुछ न होने पर आपत्ति जताई। हरिराज सिंह जाट, रामकुमार सिंह का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी चेकिंग के दौरान किसानों को कोई सूचना नहीं देते और बगैर नोटिस के उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम करा रहे हैं। निगम के अधिकारी सरकारी विभागों में चेकिंग नहीं करते।
विज्ञापन

किसानों ने इस मौके पर समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट को खरीखोटी सुनाई। आरोप लगाया कि चीनी मिल की ओर से पेमेंट समितियों को भेजने के बाद भी 10-12 दिन के बाद किसानों के खातों में भेजा जा रहा है, जो गलत है। वह समिति अधिकारियों के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने चीनी मिल से समिति में भेजने के स्थान पर सीधे किसानों के खातों में पेमेंट की रकम को भेजने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह राणा, कविराज सिंह, पद्म सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रेम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नितिन कुमार, महेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, विमल कुमार, केशव त्यागी, नसीमुद्दीन अहमद, सलीम अहमद, इंद्रवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed