{"_id":"604e4ab08ebc3ed37a20468f","slug":"warning-of-action-given-to-farmers-nazibabad-news-mrt5299385182","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
किसानों को दी कार्रवाई की चेतावनी
नजीबाबाद। वन क्षेत्रों से सटे खेतों में बिजली के करंट वाली तार बाड़ लगाने वाले खेत स्वामियों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बिजनौर वन प्रभाग के नजीबाबाद डीएफओ के निर्देश पर साहनपुर रेंजर ने खेत स्वामियों को तार बाड़ नहीं लगाने की चेतावनी दी।
बिजनौर वन प्रभाग ने वन क्षेत्रों से सटे खेतों में बिजली के करंट की तारबाड़ से मरने वाले जंगली जानवरों को बचाने के लिए खेतों में बिजली के करंट फैलाने वाली तार बाड़ नहीं लगाने की अपील की गई है। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ डा. मनोज शुक्ला के निर्देश पर सहारनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह ने रेंज से सटे करीब 40 किसानों को अपने खेतों पर बिजली के करंट वाले तार के बजाए, साधारण तार की बाड़ लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा किसान खेतों पर ऐसी सोलर फेंसिंग लगा सकते हैं जिससे करंट से जानवरों को कोई नुकसान ना पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ वन दरोगा व वन रक्षकों को सहारनपुर रेंज की सीमा से लगे खेत स्वामियों को चिह्नित कर किसानों के नाम की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।