फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ward created for swine flu treatment, no facilities for investigation

स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन सतर्क

Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ward created for swine flu treatment, no facilities for investigation
स्वाइन फ्लू इलाज के लिए वार्ड तो बनाया, जांच की सुविधा नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाइन फ्लू के अंदेशे को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए दस बेड वाला वार्ड आरक्षित किया गया है। लेकिन हैरत की बात ये है कि जिला अस्पताल में इस बीमारी की जांच की सुविधा ही नहीं है। बीमारी के लक्षण प्रतीत होने पर मरीज को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ही भेजा जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में तृतीय तल पर 10 बेड वाला स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। लगभग दो माह पूर्व इसी अस्पताल को कोविड एल-2 वाला 98 विंग बनाया गया। इसी में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। दोनों बीमारियों के लक्षण एक जैसे होने के कारण वहीं पर स्वाइन फ्लू वार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा ही नहीं है। लक्षण दिखाई देने पर मरीजों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद का कहना है कि लंबे समय तक खांसी, बुखार रहना और हाथ-पैर टूटना आदि इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। तीन-चार दिन में मरीज की हालत खराब होने लगती है। समय रहते ही कुशल चिकित्सक से दवा न लेने पर असमय मृत्यु तक हो जाती है। सीएमएस ने बताया कि अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू का केस नहीं मिला है। इसके बावजूद शासन के निर्देशानुसार अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दवा की पर्याप्त व्यवस्था है। अगर इस बीमारी के लक्षण वाला कोई मरीज आता है, तो उसे सबसे पहले जांच के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के उपाय
- स्वाइन फ्लू वाले मरीज से दूर रहना चाहिए।
- एक-दूसरे के संपर्क में आने से बीमारी का खतरा रहता है।
- संपर्क में आते ही बीमारी का वायरस दूसरे में पहुंच जाता है।
- सबसे महत्वपूर्ण मास्क का प्रयोग ही इसका बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed