फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting nears, top leaders engaged in wooing voters

Bijnor News: चेकिंग टीम के सामने आए बाघ को फायरिंग कर वन में खदेड़ा

Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Voting nears, top leaders engaged in wooing voters
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर 02/06 पर चुनाव के तहत चेकिंग कर रही टीम के सामने बाघ के आने पर वन विभाग के गश्ती दल ने दो राउंड फायर कर बाघ को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

कालागढ़ की केंद्रीय काॅलोनी में रविवार की रात्रि दस बजे सुरक्षा बैरियर 02/06 पर पुलिस व मजिस्ट्रेट वाहनों की चेकिंग के काम में लगे हुए थे कि अचानक एक बाघ टीम के सामने आ गया। जिसको देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का गश्ती दल मौके पर पहुंचा। शेखर पटेलिया के नेतृत्व में पहुंचे गश्ती दल ने दो राउंड फायर कर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली के अनुसार बाघ के विचरण का पता लगते ही गश्ती दल ने पुलिस व चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में कदम उठाया। गश्ती दलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह का कहना है कि इस इलाके में प्रतिदिन बाघ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed