फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting in the Garajpur region today

बढ़ापुर क्षेत्र में मतदान आज

Mon, 22 Apr 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 22 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting in the Garajpur region today
तीसरे चरण के चुनाव के लिए आईटीआई से रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले में लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए 391 पोलिंग पार्टियां आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। तीसरे चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल जिले की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने इस बार बूथवार व्यवस्था पहले चरणों के मुकाबले अधिक चाक चौबंद की है। रिजर्व पोलिंग पार्टियों को धामपुर और नगीना तहसीलों के एसडीएम की देखरेख में बांटकर रखा गया है। तीसरे चरण के वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अप्रैल को आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना र्हुइं। पहली पोलिंग पार्टी करीब 11 बजे और आखिरी पोलिंग पार्टी 12 बजे निकली।
विज्ञापन

एडीएम वित्त अवधेश मिश्र के अनुसार बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद लोकसभा में शामिल हैं। सभी 391 पोलिंग पार्टियां ड्यूटी स्थल पर पहुंच गई हैं। चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव मैनेजमेंट अधिक पुख्ता है। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन, 26 सेक्टर में बांटा गया है। 40 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में हैं। इनमें 60 प्रतिशत अर्थात 24 पोलिंग पार्टियां नगीना तहसील में और 40 प्रतिशत अर्थात 16 पोलिंग पार्टियां धामपुर तहसील में रहेंगी। संबंधित एसडीएम इनका सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर इस बार पहले ही रिजर्व पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं। तीसरे चरण में इमरजेंसी स्थिति   वाले बीमार, शादी, गर्भवती महिलाओं आदि 28 कर्मचारियों    की ड्यूटी बदली गई हैं। मतदान केंद्रों पर स्टाफ मैनेजमेंट या   ईवीएम  खराब होने पर बदलवाने के लिए धामपुर तहसील को 12, नगीना को 24 छोटे वाहन दिए गए हैं। किसी भी मतदान केंद्र पर 10 मिनट के अंदर टीम पहुंच जाएगी। करीब 80 लेखपाल बूथों पर व्यवस्था बनाने में लगे हैं। हर लेखपाल को पांच बूथ दिए गए हैं। मतदान का समय सुबह सात बजे   से शाम छह बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ तीन लाख वोटर करेंगे मतदान
अफजलगढ़ में मुरादाबाद लोकसभा में शामिल विधान सभा बढ़ापुर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतदाता हैं। मुरादाबाद लोक सभा छह की बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र में रविवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर वोटरों को अपनी ओर करने में लगे रहे। बढ़ापुर विधान सभा में कुल वोटर संख्या 3,50097 है। इसमें एक लाख 20 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। इसके अलावा 67 हजार अनुसूचित, 48 हजार ठाकुर, 20 हजार सैनी, 11 हजार पाल, दस हजार कश्यप, 11 हजार वाल्मीकि, 21 हजार सिख वोटर हैं। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार उर्फ राकेश, गठबंधन के प्रत्याशी एसटी हसन और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के बीच माना जा रहा है। वोटरों को अपने हक में करने के तीनों प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। उन वोटरों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिनकी उनसे दूर होने की संभावना है। अफजलगढ़ क्षेत्र  में कुल 124 बूथ हैं। जिनमें 59 स्थानों पर मतदान    होगा। जिनमें दो बूथ अतिसंवेदनशील, 26 संवेदनशील और शेष सामान्य   हैं। रेहड़ क्षेत्र में 29 मतदान स्थल और 49 बूथ हैं जिसमें दो अति संवेदनशील हैं। शासन प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में फोर्स का इंतजाम किया गया है।

पांच किमी दूर बना दिया मतदान केंद्र
कालागढ़ में पुराना कालागढ़ और बनियोवाला गांव के सैकड़ों मतदाताओं   को मतदान के लिए अपने गांव से कई किमी दूर जाने को मजबूर होना पड़ेगा। बुजुर्ग मतदाताओं का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी उनके सामने आएगी। मुरादाबाद लोकसभा चुनाव के लिए कालागढ़ के लगभग 650 मतदाताओं को पांच किमी तक पैदल चलकर जामनवाला और भिक्कावाला जाना होगा। वहीं, बनियोवाला गांव के लगभग 700    मतदाताओं को मतदान करने के लिए जामनवाला, भिक्कावाला जाना होगा। जो उनके गांव से लगभग सात से आठ किमी दूर है। जबकि प्रधानी के   चुनाव में पुराने कालागढ़ के बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल और बनियोवाला के गांव के ही स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए थे। ग्राम प्रधान के पति विनोद काला, शमशुद्दीन अंसारी, फैय्याज अहमद, हाजी शराफत हुसैन,   सिराजुद्दीन अंसारी आदि का कहना है कि इस बारे में पहले भी   अधिकारियों को बताया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।   इस बार मतदान में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


भिक्कावाला में पहुंची पोलिंग पार्टी
कालागढ़। मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए आज होने वाले तीसरे चरण के चुनाव को कराने पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। भिक्कावाला के बूथ पर आई पोलिंग पार्टी ने मतदान केन्द्र पर आमद दर्ज करा दी है। ग्राम प्रधान राखी काला के अनुसार मतदान में किसी को असुविधा न हो इसके लिए वह व्यक्तिगत प्रयास कर रही हैं। मतदान सभी का अधिकार है। इसके लिए वह मतदान करने की अपील भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed