{"_id":"6452abd10ec841fecb059174","slug":"voting-in-18-bodies-to-form-urban-government-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2603-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - शहरी सरकार बनाने के लिए 18 निकायों में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - शहरी सरकार बनाने के लिए 18 निकायों में मतदान आज
Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और सभासद के लिए 335 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यही रात अंतिम यही रात भारी....इसी सोच के साथ उम्मीदवारों ने मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार की देर शाम से बृहस्पतिवार की सुबह होने तक तमाम उम्मीदवारों को नींद नहीं आ पाई और किसी भी तरह से चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे रहे। इनके समर्थक तमाम आंकड़ों के साथ अपने अपने पक्ष में मतदान होने के कयास लगाते रहे।
आज बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान चालू हो जाएगा जोकि शाम छह बजे तक चलेगा। जिले के 18 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 335 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी हार-जीत का फैसला साढ़े सात लाख मतदाताओं को करना है। बुधवार की शाम ढलने तक पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा रहा। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
आज बृहस्पतिवार को जिले में 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में मतदान होना है। बुधवार को शाम ढलने तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थी।
संवेदनशील बूथ 282
अतिसंवेदनशील बूथ 448
अतिसंवेदनशील प्लस 114
सामान्य बूथ 83
-- -- -- -- -- --
जिले में कुल शहरी मतदाता 776381
महिला मतदाता 376135
पुरुष मतदाता 400246
-- -- -- -- -- -- -
मतदाताओं पर एक नजर
निकाय पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
स्योहारा 20213 18764 38977
चांदपुर 37564 35484 73048
नुरपुर 19451 18785 38236
हल्दौर 9230 8999 18229
किरतपुर 27289 25347 52636
नजीबाबाद 39384 36639 76023
नहटौर 23428 21975 45403
धामपुर 22619 21212 43831
शेरकोट 26825 25601 52426
नगीना 33221 30439 63660
अफजलगढ़ 13228 12594 25822
झालू 9468 9063 18531
मंडावर 9685 9207 18892
जलालाबाद 9260 8732 17992
बढ़ापुर 10415 10170 20585
सहसपुर 10469 9710 20179
साहनपुर 9534 9036 18660
कुल 400246 376135 776381