{"_id":"60c3a4418ebc3eb6015ed855","slug":"voting-for-the-post-of-head-and-46-panchayat-members-today-nazibabad-news-mrt5423100173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
प्रधान पद और 46 पंचायत सदस्यों के लिए मतदान आज
नजीबाबाद। ब्लॉक की एक मात्र शाहजहांपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उपचुनाव 12 जून (आज) को संपन्न होगा। ग्राम प्रधान के अतिरिक्त 46 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भी मतदान होगा। ड्वाकरा हॉल से शुक्रवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, प्रभारी वीडियो एवं बीपी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की देखरेख में ब्लॉक के शाहजहांपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद के उपचुनाव और 46 ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के प्रधान पद के उपचुनाव में मृतक ग्राम प्रधान के पुत्र सहित तीन प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा। 1035 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजीव कुमार यादव और चुनाव अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में 16 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। ग्राम पंचायत कनकपुर, फजलपुर हबीब, गाजीपुर, तहरपुर इस्हाक, नांगलसोती, समीपुर अकबरपुर आंवला, बरमपुर, शेखपुरगढ़, पूरनपुर गढ़ी, गिरदावा साहनपुर, रामनगर और सिकरौडा ग्राम पंचायतों से 46 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन
46 पदों पर होगा चुनाव, 32 अभी भी रिक्त
नजीबाबाद। ब्लॉक से 131 ग्राम पंचायतों के लिए 1689 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी सहित 833 सदस्य चुने जा चुके हैं। शेष 856 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन में 778 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। 46 सीटों पर आज चुनाव संपन्न होगा। जबकि 32 ग्राम पंचायत सदस्य पद अभी भी रिक्त हैं।