फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voters will get gloves for pressing EVM button

ईवीएम का बटन दबाने के लिए वोटर को मिलेंगे दस्तानें

Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Voters will get gloves for pressing EVM button
ईवीएम का बटन दबाने के लिए वोटर को मिलेंगे दस्ताने
विज्ञापन

बिजनौर। महामारी के बीच चुनाव में पूरी एहतियात बरती जाएगी। ईवीएम का बटने दबाने के लिए भी दस्ताने मिलेंगे। जिससे संक्रमण नहीं फैल सके। यह जानकारी डीएम ने दी। उन्होंने मतदान को लेकर जागरूक भी किया।
मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का निश्चित रूप से प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती एवं स्वस्थ जनतंत्र में उसका महत्व है। उसका कर्तव्य है कि मतदान के अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी राष्ट्रभक्ति को प्रमाणित करे। कहा कि चुनाव को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि जिले का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहने पाए। बताया कि सभी मतदान स्थलों पर कोविड-19 से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सैनिटाइजेशन के बाद पोलिंग बूथ में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खर्च के ब्यौरे के लिए बनाना होगा रजिस्टर
बिजनौर। व्यय प्रेक्षकों ने मंगलवार को उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें खर्च संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।
प्रेक्षकों ने निर्देश दिए कि सभी प्रत्याशी आयोग के निर्देशों का पालन करें। रैली, सभा आदि कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च को व्यय पंजिका में दर्ज किया जाए। पंजिका में दर्ज व्यय छाया प्रेक्षण पंजिका से कम पाए जाते हैं तो रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कराएं। उन्होंने प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि नाम निर्देशन भरने की तारीख से प्रतिदिन लेखा, कैश बुक, बैंक बुक का नियमित रूप रख रखाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed