फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voter revision program will end today

आज खत्म होगा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Voter revision program will end today
आज खत्म होगा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

धामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक नवंबर से चल रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम आज 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस दौरान धामपुर विधान सभा क्षेत्र में कुल 7847 फार्म जमा हुए। इनमें से 7012 फार्म वोट बनाने, 542 फार्म वोट कटवाने और केवल आठ फार्म नाम संशोधन के शामिल हैं।
नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने बताया गया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में धामपुर विधान सभा क्षेत्र तो पूर्ण शामिल है, लेकिन नहटौर, बढ़ापुर व नूरपुर विधान सभा क्षेत्र का आंशिक भाग भी शामिल है। धामपुर विधान सभा में कुल 326, नहटौर (आंशिक) 237, नूरपुर 153 व बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के 201 बूथ शामिल हैं। नहटौर विधान सभा क्षेत्र में शामिल बूथों से 29 नवंबर तक करीब 5512 फार्म प्राप्त हुए हैं। इनमें 3915 फार्म वोट बनाने, 1288 वोट कटवाने व 305 फार्म संशोधन के शामिल है। अब तक इनमें से 5096 फार्मों की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र के इन बूथों पर करीब दो लाख 36099 मतदाता हैं। बाकी का पता 20 दिसंबर के बाद लगेगा। नूरपुर विधान सभा में 1500 फार्म जमा हुए। 800 वोट बनवाने, 450 कटवाने व सौ संशोधन के शामिल हैं। धामपुर तहसील में इस विधान सभा क्षेत्र के करीब एक लाख 21172 मतदाता हैं। बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के बूथों से करीब 2100 फार्म जमा हुए हैं। 1500 फार्म वोट बनवाने, 400 कटवाने और 150 संशोधन से संबंधित है। इस विधान सभा में एक लाख 76 हजार 721 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद ही कटेगा नाम : एसडीएम
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि फार्मों को अभी 30 नवंबर तक जमा किया जाएगा। सभी को फीडिंग कराने के बाद जिन लोगों के वोट कटाने को फार्म जमा हुए हैं। उन्हें नोटिस जारी कर आपत्ति ली जाएगी। इस दौरान सत्यापन में सही पाए जाने पर ही वोट को सूची से प्रथक किया जाएगा। पांच जनवरी को मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed