फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voter registration campaign will run from November 9 to December 8

नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक चलेगा मतदाता पंजीकरण अभियान

Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voter registration campaign will run from November 9 to December 8
बिजनौर। मतदाताओं के पंजीकरण के लिए नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम दर्ज करेंगे। इसके अलावा मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य करेंगे। यह जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर और चार दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन तिथियों में बीएलओ समस्त बूथों पर बैठकर फार्म प्राप्त करेंगे। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी संगठनों से इस अभियान में सहयोग करने के लिए पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक/अपर प्रभारी अधिकारी स्वीप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर प्रभारी अधिकारी मतदाता जागरूकता क्लब को मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालय, कॉलेजों में रैली निकालकर विशेष अभियान का प्रचार करने के लिए निर्देशित किया। कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर नए वोटर्स को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि व्यापार मंडल, मंडी समिति, समस्त क्लब, मेडिकल एसोसिएशन, एडवरटाईजर्स, स्वयंसेवी संगठनों व इंडस्ट्री एसोसिएशन आदि के पदाधिकारियों भी मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन, मोनोग्राम, बड़े बैनर, फ्लेक्स लगवाकर प्रचार प्रसार में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed