फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voter lists revision work started in Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण का काम शुरू

Thu, 01 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Voter lists revision work started in Gram Panchayats
ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण का काम शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम एक अक्तूबर से शुरू हो गया है। ब्लॉक लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने, कम करने व संशोधन का काम करेंगे।

जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनावों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक चलेगा। तहसीलदार सदर प्रीती सिंह ने बताया कि बिजनौर तहसील के मौहम्मदपुर देवमल तथा हल्दौर ब्लॉक में 683 बूथ हैं। इन पर पुनरीक्षण के लिए 312 बीएलओ लगे हैं। पर्यवेक्षण के लिए 25 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। हर तीन हजार मतदाता पर एक बीएलओ है। एक सुपरवाइजर 10 से 12 बीएलओ का पर्यवेक्षण करेगा। रैंडम निरीक्षण को अधिकारी लगाए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि पहले दिन बीएलओ आवंटित बूथ पर पहुंचे हैं। सुपरवाइजर को नियमित रिपोर्ट देनी है। धामपुर तहसील के अल्लैहपुर, अफजलगढ़, नहटौर तथा स्योहारा ब्लॉक में 455 बीएलओ हैं। पहले दिन कई बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed