{"_id":"5dc066758ebc3e93dc4819c2","slug":"voter-list-will-be-published-on-23-bijnor-news-mrt451913299","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन
23 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन का कार्य 23 नवंबर को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार एक नवंबर अर्हता तिथि के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण की कार्रवाई एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। छह नवंबर तक पात्र व्यक्तियों से फार्म-19 पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जिसके आधार पर तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों का 23 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार भारत के ऐसे सभी नागरिक, जो बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य रूप से निवासी हैं, वे तत्काल पहले छह वर्षों के अंतर्गत कम से कम तीन वर्ष तक की अवधि के लिए राज्य के भीतर ऐसे विनिर्दिष्ट शैक्षणिक संस्थान में शिक्षण कार्य में लगा हो। जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम न हो, जिन्होंने अभी तक शिक्षक निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म-19 में आवेदन नहीं किया है।