कॉलेज परिसर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर मतदाता जागरूकता के रूप में मनाया गया। डॉ. शारदा द्विवेदी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में रैली निकाली गई।
आरबीडी कॉलेज में ही मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के एक दिवसीय शिविर को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। जिसके प्रथम सत्र में कॉलेज प्राचार्या डॉ. पारुल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने राहगीरों, दुकानदारों से वोट डालने की अपील की। इसके बाद द्वितीय सत्र में मोनिका विश्नोई ने स्वयं सेविकाओं को स्किल डेवलपमेंट में आंवला कैंडी, आंवला चूर्ण, मुरब्बा, अचार बनाने के गुण बताएं साथ ही आंवले के पोषक तत्वों का स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू ने कहा कि आत्मनिर्भर नारी समाज व परिवार के विकास में विशेष सहयोग प्रदान कर सकती है। स्वयंसेविका फिजा फात्मा ने निर्वाचन आयोग की स्थापना और उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. आबिदा, डॉ. मृदुल, समाजशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रो. डॉ. मंजू चौधरी, साक्षी आदि मौजूद रहीं।