फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vomiting and diarrhea patients start increasing in summer, take care of yourself

Bijnor News: गर्मी में बढ़ने लगे उल्टी, दस्त के मरीज, रखें खुद का ख्याल

Sat, 18 May 2024 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients start increasing in summer, take care of yourself
-मेडिकल अस्पताल में रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं
विज्ञापन

-चिकित्सक दे रहे अधिक पानी पीने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त से ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त, पेट दर्द की समस्या के रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। गर्मी में पेट में इंफेक्शन होने की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

गर्मी में दूषित पानी पीने से लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इसके अलावा सुबह का बचा हुआ खाना दोपहर या शाम को खाने से भी पेट में संक्रमण हो जाता है। यही वजह है कि लोग गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त की समस्या के शिकार हो रहे हैं। उल्टी, दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो रही है। जिसकी वजह से लोग डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में शनिवार को उल्टी, दस्त के तीन मरीज भर्ती रहे। चिकित्सक मरीजों को अधिक पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही बीमारी के करीब ले जा रही है। मेडिकल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रोजाना 20 बच्चे तक गर्मी से बीमार होकर आ रहे हैं। धूप में घराें से बाहर नहीं निकलें। जितना हो सके, ठंड में रहे। इससे गर्मी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-----
ऐसे करें गर्मी में बचाव-
-अधिक से अधिक पानी का सेवन करें
-सूती, ढीले कपड़े पहनें
-सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर घरों से बाहर निकलें
-जरूरी नहीं होने पर दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलें
-बासी खाना खाने से बचें
-कटे फल, सब्जियों का सेवन नहीं करें
-खरबूजा, तरबूज, खीरा सहित अन्य रसदार फल खाएं
-अधिक चिकनाई और मसाले वाला भोजन न खाएं
----
वर्जन::
गर्मी में गलत खानपान की वजह से पेट में इंफेक्शन हो जाता है। जिसकी वजह से लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द के शिकार हो रहे हैं। सबसे पहले चिकित्सक से परामर्श लें। साथ ही उबले हुए पानी का सेवन करें। धूप में जाने से बचें।....डॉ. आरएस वर्मा, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed