फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Volunteers took the resolution of nation building

Bijnor News: नजीबाबाद - स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took the resolution of nation building
नजीबाबाद में आरएसएस साहनपुर शाखा के मकर संक्रांति वर्षिकोत्सव में भाग लेते स्वयंसेवक।
फोटो - 15एनजेडबी02आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। आरएसएस की साहनपुर शाखा पर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। स्वयंसेवकों ने निर्माण के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। रविवार को रवा राजपूत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह जिला कार्यवाह गगन कुमार ने कहा कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सूर्य उत्तरायण होने लगते हैं, फलस्वरूप मौसम में उष्णता आने लगती है। शुभ कार्य मकर संक्रांति से शुरू हो जाते हैं। हेमराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले उत्सव भारतीय संस्कृति से हमारा परिचय कराते हैं। विभाग पर्यावरण संयोजक सुशील कुमार, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख द्रवित कुमार, खंड कार्यवाह मनोज कुमार, साहनपुर से मंडल कार्यवाह अंकुश कुमार, सह कार्यवाह सुमित कुमार, शारीरिक शिक्षण प्रमुख हरिओम ने भी विचार रखे। मुकुल कुमार ने योगासन, दैविक ने अमृत वचन, देव कुमार और अमन ने क्रमश: गणगीत व एकल गीत प्रस्तुत किए। समापन पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed