{"_id":"633738a2ce46046f164bea6f","slug":"voluntary-blood-donation-in-district-hospital-today-bijnor-news-mrt607644242","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिला अस्पताल में करें स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिला अस्पताल में करें स्वैच्छिक रक्तदान
विज्ञापन
बिजनौर। जिला अस्पताल में आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा से लोग रक्तदान कर महादानी बनें। जिला अस्पताल में शनिवार को सुबह नौ बजे से दो बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा।
रक्तदान करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर सेे लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों में युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने में लगे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रक्तदान करने में 20 से 40 वर्ष के युवा पुरुषों की भागीदारी अधिक है। वहीं रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर का कहना है कि रक्तदान के प्रति युवा वर्ग जागरूक हुआ है। आज जिला अस्पताल में लगाए जा रहे शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें।
रक्तदान के फायदे
रक्त की सभी जांचें निशुल्क
हार्ट अटैक का खतरा कम होना
ब्लड प्रेशर क खतरा कम होना
नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा का बने रहना
रक्तदान सेे पहले ये भी जानिए
एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।
तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान करें
रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है
एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।