फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vivek Singh of BSP candidates Nhtur

नहटौर से विवेक सिंह बसपा प्रत्याशी घोषित

Sun, 20 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vivek Singh of BSP candidates Nhtur
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीमुद्दीन का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिद्दीकी ने पार्टी से विवेक सिंह को नहटौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। सिद्दीकी ने भाजपा-सपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी कर देश में आर्थिक इमरजेंसी लागू कर दी है। देश की जनता आगामी चुनाव में इस इमरजेंसी का जवाब देगी।
विज्ञापन

रविवार को जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी के महासचिव वीर सिंह एडवोकेट के पुत्र विवेक सिंह को नहटौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। सिद्दीकी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को लाइन में लगा दिया है। नोट बंदी का फैसला लेने से पहले व्यापक तैयारी नहीं की गई, जिसका परिणाम देश की जनता भुगत रही है। बसपा कालाधान और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। 
विज्ञापन

नोट बंद होने से सभी तबके के लोग परेशान है। बेटियों की शादी टूट रही। देश में नोट बंदी से लोगों की मौतें हो रही है। मोदी सरकार ने देश में आर्थिक इमरजेंसी लगा दी है। एक बार कांग्रेस सरकार ने भी इमरजेंसी लगाई थी। उसका जवाब देश की जनता ने दे दिया था। आगामी चुनाव में भी मोदी सरकार को जनता जवाब देगी। प्रदेश की सपा सरकार में माफिया राज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं सुरक्षित नहीं है। परिवारवाद की इस पार्टी में आपस में लड़ाई चल रही है। भाजपा और कांग्रेस ने घोटाला करके देश को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा और सपा मिलकर प्रदेश को अराजकता के माहौल में ले जा सकते हैं।

सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमानों के वोट लेने वाली सपा सरकार उनके भले की नहीं सोचती है। बसपा एक सर्वसमाज की पार्टी है। मुसलमानों का भला बसपा में ही हो सकता है। इस मौके पर बसपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य वीर सिंह एडवोकेट, एमएलसी अतर सिंह राव, जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र जाटव, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, विधायक मोहम्मद गाजी, इकबाल ठेकेदार, बिजनौर बसपा प्रत्याशी रशीद अहमद, अफजाल सिद्दीकी, कमलवीर सिंह, महेंद्र प्रजापति,डॉ. पुरुषोत्तम सिंह,नरोत्तम सिंह, मनोहर लाल, धनीराम सिंह, विनयवीर सिंह और अहद यजदानी आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार और संचालन मंडल कोआर्डिनेटर लोकमन सिंह ने किया। उधर, भाजपा से सुरेश सैनी, सबाला सैनी, रामौअतार सैनी आदि ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed