फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Visited the occasion to organize Ganga Snan fair

गंगा स्नान मेले के आयोजन को किया मौका मुआयना

Mon, 17 Oct 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Visited the occasion to organize Ganga Snan fair
बिजनौर मे विदुर कुटी के सामने गंगा किनारे गंगा स्नान मेले के आयोजन के लिए निरीक्षण करते जिला पंचा - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर जिला पंचायत लगातार जमीन तलाश रही है। लेकिन अभी तक गंगा किनारे कीचड़ फैला हुआ है। इस महीने में ही जिला पंचायत के अधिकारी तीन बार गंगा घाट का मौका मुआयना कर चुके हैं। रविवार को भी टीम ने विदुरकुटी के पास पहुंचकर मेला आयोजन को लेकर जमीन का मुआयना किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत के अभियंता कपिल टीम को लेकर ट्रैक्टर से गंगा घाट तक पहुंचे। उन्होंने गंगा की धारा और किनारे छोड़े गए रेत का अवलोकन किया। हालांकि इस बार विदुरकुटी से तीन किलोमीटर दूर मेला आयोजन की जगह मिली है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा को गंगा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। जिसके चलते गंगा किनारे तंबुओं का शहर बस जाता है। इस बार पांच नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा। जबकि मुख्य स्नान सात और आठ नवंबर को है। जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम ने मुुआयना कर यह देखा गया कि मेला लगाने के लिए कौन की जगह उपयुक्त रहेगी। विदुर कुटी से तीन किलोमीटर आगे चलकर भूमि को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते को लेकर फंसा हुआ है पेंच
जिस जगह से मेले तक रास्ता तैयार किया जाता है, उस जगह इस साल पौधारोपण किया जा चुका है। ऐेसे में जिला पंचायत के अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी तालमेल बनाना चाह रहे हैं। पौधे लगे होने की वजह से वन विभाग रास्ता बनाने में आनाकानी भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed