फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Viraje Ganpati, the festival started

विराजे गणपति, शुरू हुए महोत्सव

Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Viraje Ganpati, the festival started
स्योहारा में गणेश चतुर्थी में स्थापना के लिए गणेश की प्रतिमा लेकर जाती श्रृदालु। - फोटो : BIJNOR
विराजे गणपति, शुरू हुए महोत्सव
विज्ञापन

स्योहारा। भगवान गणेश का अभिषेक कर मंदिरों और घरों में दस दिनों के लिए विराजमान किया गया। इस दौरान मंदिरों में अष्ट सिद्धि के ज्ञाता श्री गणेश को जयकारों के साथ परिक्रमा कराकर विराजमान कराया गया है। क्षेत्र में 110 स्थलों पर गणपति की स्थापना की गई। मंदिरों और पंडालों में विशेष सजावट की गई है। इनमें दस दिनों तक भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित दिवाकर शास्त्री ने यज्ञमान मुकेश कुमार रस्तोगी एवं शशि रस्तोगी द्वारा हवन पूजन कर मंगल मूर्ति श्री गणेश को विराजमान कराया। श्रद्धालुओं ने महाआरती के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्रतिदिन दस दिनों तक प्रात: एवं शाम को आठ बजे आरती होगी। सुबह पूजन एवं अपराह्न में भजन होगा। रात्रि में महाआरती के उपरांत भजनों संध्या के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। मुकेश कुमार माहेश्वरी, राकेश रस्तोगी, उषा रस्तोगी, शैलजा रस्तोगी, मुकेश बंसल, अश्वनी विश्नोई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, जाली वाला श्री राधा कृष्णा मंदिर में पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने यजमान कृष्ण कुमार अरोड़ा एवं विरान अरोड़ा द्वारा श्री गणेश को परिक्रमा के साथ विराजमान कराया गया। राजीव गहलोत, मदन यादव, विनोद रस्तोगी, विनय रस्तोगी, सोनू वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा आदि शामिल रहे। भगवान दास श्री कृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा हनुमान धाम मंदिर, चीनी मिल के लक्ष्मी नारायण मंदिर, भूड़ कॉलोनी, मेन गेट कालोनी, मोहल्ला पटवारियान स्थित शिव मंदिर, फैजुल्लापुर के शिव मंदिर, ग्राम मंडोरी के शिवालय मंदिर आदि में श्री गणेश प्रतिमा विराजमान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed