फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vinod opens cowshed to serve the cow

विनोद ने गाय की सेवा के लिए खोल दी गोशाला

Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vinod opens cowshed to serve the cow
बिजनौर में बैराज के पास गौशाला में गौवंश की सेवा करती विनोद चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विनोद ने गाय की सेवा के लिए खोल दी गोशाला
विज्ञापन

बिजनौर। बचपन से गाय की सेवा से जुड़ी विनोद चौधरी ने गोमाता की सेवा के लिए गोशाला ही खोल दी। दो गाय से शुरू हुई उनकी गोशाला में आज 300 गाय हैं। वे बूढ़ी गाय की सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानती हैं। उनके इस अभियान से शहर के काफी प्रतिष्ठित परिवार भी जुड़े हुए हैं। अब वे बूढ़ी गाय के गोबर से दीपक, गोकाष्ट बनाकर गोशाला की आय भी बढ़ा रही हैं।
विनोद चौधरी बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही गाय की सेवा करने की लगन थी। उन्होंने अपने पति से परामर्श करके गोशाला खोलने पर विचार किया। वे बैराज रोड पर एक साधु के आश्रम में पहुंचीं और गाय की सेवा के लिए सहयोग मांगा। साधु ने उन्हें आश्रम की जमीन में गाय रखने की अनुमति दे दी। फिर विनोद चौधरी ने गांवों में जाकर गांव वालों को बूढ़ी गाय को बेचने के बजाए सेवा के लिए उन्हें देने को कहा। गांव वालों ने भी उन्हें गाय देनी शुरू कर दीं। शुरूआत दो गाय से हुई। साल 2008 में पुलिस ने गोतस्करों के पास से 60 गाय पकड़ीं तो उन्हें गोशाला में छोड़ा। पुलिस की सलाह पर उन्होंने समिति के नाम पर गोशाला के लिए जमीन खरीदी। आज विनोद चौधरी की गोशाला में 300 से ज्यादा गाय हैं। वे रोज खुद गोशाला जाकर गोवंश की सेवा करती हैं। उन्होंने काफी परिवारों को गोशाला की सेवा से जोड़ा है।
विज्ञापन

बढ़ा रहीं गोशाला की आमदनी
विनोद चौधरी बूढ़ी व बीमार गायों से भी गोशाला की आमदनी बढ़ा रही हैं। वे गोवंश के गोबर से गोकाष्ट व दीये बना रही हैं। माना जाता है कि देशी गोवंश के गोबर से बने दीपक में कपूर जलाने से गृह दोष खत्म होते हैं। वे गोबर के दीये बना रही हैं। साथ ही गोकाष्ट का निर्माण भी कर रही हैं। विनोद चौधरी का कहना है कि गायत्री, गंगा और गाय भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। इनके बिना हमारी संस्कृृति अधूरी है। उनका कहना है कि युवा वर्ग को गोसेवा से जुड़ना चाहिए और अपनी संस्कृति को बचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed