{"_id":"688a65bf65b080866b097e3d","slug":"vinita-khanna-was-chosen-as-hariyali-teej-queen-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-156225-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरियाली तीज क्वीन चुनी गई विनिता खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरियाली तीज क्वीन चुनी गई विनिता खन्ना
विज्ञापन
एलएनएस क्लब बिजनौर के हरियाली तीज कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत संगठन
- एलएनएस क्लब रेनबो द्वारा आयोजित हुआ हरियाली तीज कार्यक्रम
बिजनौर। एलएनएस क्लब रेनबो की ओर से मंगलवार शाम को जैन धर्मशाला में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। माही अग्रवाल, देवाश्री समेत अन्य सदस्यों ने सावन थीम के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विनिता खन्ना हरियाली तीज क्वीन चुनी गई।
कार्यक्रम पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन रश्मि गुप्ता के मार्ग दर्शन में हुआ। क्लब पीएसटी टीम सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बहुत ही रोचक ढंग से फन गेम्स कराएं गए। चूड़ी सजाओ प्रतियोगिता में शालिनी अग्रवाल ने प्रथम स्थान, पिंकी अग्रवाल ने द्वितीय, बबीता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन रश्मि गुप्ता ने गतवर्ष की पीएसटी टीम को उपहार देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
मंच संचालन एलएनएस प्रीती सोनी ने किया। क्लब अध्यक्ष राधिका खन्ना, सचिव संजू राणा, कोषाध्यक्ष दीपा राणा ने कार्यक्रम में हरियाली तीज उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पिंकी अग्रवाल, ज्योती, ईशा भटनागर, लक्ष्मी, सीमा राजपूत, रचना, गीता, बबीता, ईशा भटनागर, शालिनी गोयल, इंदू, पारूल, नीरा आदि उपस्थित रहीं।