{"_id":"622501bd753ce710390cf5f9","slug":"vinay-and-umar-reach-home-from-ukraine-family-happy-nazibabad-news-mrt5794990106","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से क्षेत्र के दो और मेडिकल विद्यार्थियों ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से क्षेत्र के दो और मेडिकल विद्यार्थियों ने की घर वापसी
विज्ञापन
नजीबाबाद। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे दो मेडिकल विद्यार्थियों मो उमर और विनय चौधरी के सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिमालयन कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार के पुत्र विनय चौधरी यूक्रेन के ओडेसा में एमबीबीएस पांचवे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रूस के हमलों के बाद से विनय युद्घ के तनाव पूर्ण वातावरण में डेढ़ सप्ताह गुजारने के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने गले लगा लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, भाजपा नेता विक्रांत चौधरी, अतुल रुहेला, आसु अग्रवाल ने परिजनों से मिलकर विनय के सकुशल घर वापसी पर बधाई दी।
उधर मुगलूशाह निवासी डॉ दिलशाद अहमद का भांजा मो उमर भी सकुशल वतन वापस पहुंचा। मो हामिद का पुत्र मो उमर यूक्रेन के देनेप्रो में रहकर पांचवें वर्ष की मेडिकल पढ़ाई कर रहा था। मो उमर ने कहा कि वतन वापसी के लिए उसे यूक्रेन का बॉर्डर क्रॉस करने तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हंगरी और रोमानिया होते हुए वह भारत पहुंचा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह लगातार यूक्रेन में फंसे मेडिकल विद्यार्थियों के परिजनों के संपर्क में हैं। क्षेत्र के कुछ विद्यार्थी अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं।