फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villages burning with fever, conditions are not getting normal

बुखार से तप रहे गांव, सामान्य नहीं हो रहे हालात

Thu, 29 Sep 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Villages burning with fever, conditions are not getting normal
बिजनौर के ग्राम किशनपुर में फैली गंदगी। - फोटो : BIJNOR
बुखार से तप रहे गांव, सामान्य नहीं हो रहे हालात
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के तीन गांवों में सितंबर माह में बुखार से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से गांवों में भय का माहौल है। अभी भी गांवों में बुखार से लोग तप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार की चपेट में आए गांवों में एक से दो जांच शिविर लगाए हैं। जिले के गांव फीना, पैजनिया और किशनपुर में अभी भी सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं।
फीना निवासी मयंक राजपूत ने बताया कि गांव में अब हालात पहले से बेहतर हैं। मगर अभी भी गांव के करीब 60 लोग बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो बच्चों की बुखार की मौत के बाद जांच शिविर लगाया था। लेकिन अब कोई भी देखने नहीं आया है। महेश कुमार का कहना है कि उन्हें पिछले तीन दिनों से बुखार है। पहले गांव में बुखार के ज्यादा मरीज थे। मगर अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। कुछ लोग गांव में इलाज करा रहे हैं तो कुछ लोग तबीयत ज्यादा खराब होने पर बाहर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भर्ती हैं किशनपुर के लोग
गांव किशनपुर निवासी धनवीर सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से बुखार से गांव तप रहा है। बुखार की वजह से ही दो सप्ताह पहले गांव के ही एक युवक की भी मौत हो गई थी। अभी भी काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी राकेश शर्मा का कहना है कि उनके परिवार में भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज बिजनौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का गांव की ओर कोई ध्यान नहीं है। केवल एक बार ही गांव में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैजनिया में 20 से ज्यादा लोग बीमार
पैजनिया के सुनील त्यागी का कहना है कि उनके परिवार के सभी सदस्य बुखार की चपेट में आ चुके हैं। बुखार की वजह से उनकी प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई थीं। ज्यादातर मरीजों में प्लेटलेट्स घटने की बात सामने आई है। गांव के ही रमन त्यागी ने बताया कि अभी भी गांव के 20 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। बुखार की वजह से उनके पड़ोसी सुरेश उर्फ जौहरी की दो दिन पहले मौत हो चुकी है। गांव में अभी भी बुखार से हालत सामान्य नहीं हैं।
गांव के रास्ते में भरा पानी और कीचड़
बिजनौर। चंदक क्षेत्र के गांव किशनपुर में एक तरफ जहां लोग बुखार से ग्रसित हैं। वहीं, दूसरी ओर गांव में गंदगी का भी अंबार लगा है। गांव के रास्तों में पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही गंदे पानी में डेंगू का मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। गांव में साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण ही गांव में बीमारी फैल रही है। उन्होंने गांव में सफाई कराने की मांग की है।
गांवों में अब बुखार से हालात सामान्य हैं। पहले बुखार का प्रकोप था, मगर अब मौसम बदलने के साथ ही बुखार के मरीज कम हो गए हैं। क्षेत्र के एमओआईसी से भी बुखार के मरीजों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब बुखार के मरीज बहुत कम आ रहे हैं

- डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ

बिजनौर के ग्राम के फीना के महेश कुमार।

बिजनौर के ग्राम के फीना के महेश कुमार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम के पैजनियां के रमन त्यागी।

बिजनौर के ग्राम के पैजनियां के रमन त्यागी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम के फीना के मयंक राजपूत।

बिजनौर के ग्राम के फीना के मयंक राजपूत।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम किशनपुर के धनवीर सिंह।

बिजनौर के ग्राम किशनपुर के धनवीर सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम किशनपुर के राकेश शर्मा।

बिजनौर के ग्राम किशनपुर के राकेश शर्मा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम पैजनियां के सुनील त्यागी।

बिजनौर के ग्राम पैजनियां के सुनील त्यागी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed