फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers will get ownership on the land

ग्रामीणों को मिलेगा जमीन पर मालिकाना हक

Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers will get ownership on the land
ग्रामीणों को मिलेगा जमीन पर मालिकाना हक
विज्ञापन

कादराबाद। क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी में जमीनों पर ग्रामीणों को हटाकर सैनिक छावनी बनाये जाने संबंधी मामले के स्थगित होने तथा मालिकाना हक ग्रामीणों को दिए जाने के आदेश पारित पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वे करने आने वाली टीम को सहयोग देने का निर्णय लिया।

शासन ने क्षेत्र के गांव चंपतपुर चनला, प्रेमपुरी, बेरी खड्डा, जमनपुर आदि दर्जन भर गांवों की कच्ची भूमि से ग्रामीणों को हटाकर सैनिक छावनी बनाने का निर्णय लिया गया था। इन सभी गांवों के लोगों इस फैसले का विरोध किया था। गांववासियों का कहना था कि करीब सात दशकों से ये लोग इसी जमीन पर रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों सहित कई जन प्रतिनिधियों ने इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग की थी। बुधवार को बाबा भूरी वाले के डेरे पर आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर टीम गठित कर गांव वालों को जमीन का मालिकाना हक दिये जाने संबंधी पत्र जारी कर दिया। इस निर्णय से सभी ग्रामवासी बेहद खुश हैं। बैठक में प्रत्येक गांव से पांच से दस लोगों का समूह बनाकर जमीनों का सर्वे करने आने वाली टीमों को जमीन की पैमाइश में सहयोग करने का कार्य भार सौंपा गया। जमीनों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होने पर आपसी सहयोग से निबटाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता बलकार सिंह व संचालन फौजाराम ने किया। इस अवसर पर कारज सिंह, तारा सिंह, लखविंदर सिंह, दिलबाद सिंह, गुरबक्श सिंह आदि कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed