Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU activists stage a sit-in at the sugar mill over the failure to weigh standard sugarcane consignment slips.

Bijnor News: सामान्य गन्ने की पर्ची न तौलने पर मिल में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 13 Nov 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BKU activists stage a sit-in at the sugar mill over the failure to weigh standard sugarcane consignment slips.
- किसी भी प्रजाति के गन्ने को अस्वीकार न करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची पर तौल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शुगर मिल में धरना देकर विरोध जताया। किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन से किसी भी प्रजाति के गन्ने को तौलने से इन्कार नहीं करने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू (अराजनीतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सिंह डागर और जिला सचिव लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी मिल की बड़ी चेन पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अरली प्रजाति के गन्ने के स्थान पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची पर तौल नहीं की जा रही है। इसको लेकर पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और मिल प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। मामले की जानकारी मिलने पर मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशों के अनुसार गन्ना विकास विभाग की नीति में स्वीकृत प्रजातियों के गन्ने की खरीद की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

उप महाप्रबंधक गन्ना मोनी शर्मा ने बताया कि गन्ने की प्रजाति को लेकर किसानों के मन में कुछ शंकाएं थीं। किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाकर उनकी शंकाओं का समाधान कर दिया गया है। गन्ना विकास विभाग की नीति के अनुसार ही गन्ने की खरीद की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सिंह डागर, जिला सचिव लोकेंद्र सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, तहसील अध्यक्ष अतुल कुमार, संगठन मंत्री दुष्यंत कुमार, जगपाल सिंह, राजेश बिश्नोई, अनिल कुमार, ऋषिकांत त्यागी, आशुतोष, सत्येंद्र कुमार, पवन कुमार और राजकुमार पंडित सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed