फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers told the Minister of State - Water seeps from the embankment, the crop gets drowned

राज्यमंत्री से बोले ग्रामीण - तटबंध से रिसता है पानी, डूब जाती है फसल

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers told the Minister of State - Water seeps from the embankment, the crop gets drowned
बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित गोशाला में गाय के गुड़ खिलाते राज्यमंत्री संदीप सिंह। - फोटो : BIJNOR
राज्यमंत्री से बोले ग्रामीण - तटबंध से रिसता है पानी, डूब जाती है फसल
विज्ञापन

बिजनौर। रावली से नवलपुर तक बने तटबंध से पानी रिसता है, जो खेतों में भरने से फसल बर्बाद हो जाती हैं। तटबंध निर्माण के समय नाला बनाने की योजना थी, लेकिन अभी तक नहीं बना। यह सवाल राज्यमंत्री की ग्राम चौपाल में उठा। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने वर्धमान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए।
बृहस्पतिवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह जिले का दौरा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे धर्मनगरी गांव में पहुंचे। जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। फिर धर्मनगरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल लगी। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया। स्कूल में हुए चार नवीन नामांकन वाले चार छात्रों को राज्यमंत्री ने पाठ्य पुस्तकें सौंपीं।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर किसी को कुछ कहना है, तो उनसे कह सकते हैं। जिस पर इटावा गांव के प्रधान सपन राय ने कहा कि यहां बंगालियों के पांच गांव 1959 में बसे हैं। रावली से नवलपुर तक तटबंध से पानी रिसता है। एक नाला बनाने की बात बैराज निर्माण के वक्त हुई थी, तब से अब तक नाला नहीं बना है। जिस कारण 70 गांवों की फसल डूब जाती है। ग्रामीण दीपक मंडल ने कहा कि अब महसूस होता है कि अपनी सरकार है, विधायक हर दिक्कत में खड़े मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे काम, लेकिन वेतन बहुत कम
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं। कहा कि विद्यालय में हमसे 24 घंटे काम लिया जाता है, बंधुआ मजदूर की तरह। इस लिहाज से वेतन कम है। राज्य मंत्री ने कहा कि गांव में सड़कें, बिजली और पानी की समस्याएं हल हुई हैं। विकास कार्य गांव से दूर भागते थे, अब भाजपा सरकार में विकास कार्य चलकर खुद गांव आ रहे हैं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर सरकार काम कर रही है। चौपाल में तीन लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। स्वयं सहायता समूह की महिला को एक लाख का डेमो चेक दिया गया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मौसम चौधरी ने कहा कि सरकार, मंत्री, विधायक आपके सेवक हैं, यह चौपाल लगाकर दिखा दिया है कि सरकार आपके द्वार आई है। सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल का संचालन परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने किया।
चौपाल में ये भी रहे मौजूद
विधायक सुशांत सिंह, विधायक ओमकुमार, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
गोशाला और जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री संदीप सिंह नुमाइश ग्राउंड स्थित कान्हा गो आश्रय स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया। गोशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। 13 दिन से भर्ती एक बालक की स्थिति में सुधार नहीं होने पर बाल विशेषज्ञ को बुलाकर इलाज कराने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
जिले के भ्रमण को आए राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शाम छह बजे विकास भवन में अधिकारियों के संग बैठक की। जिसमें विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुचि चौधरी, विधायक सुशांत सिंह, विधायक ओमकुमार, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एडीएम विनय कुमार आदि समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed