{"_id":"64d537c96b840a718306f904","slug":"villagers-stopped-tractor-trolleys-filled-with-soil-mining-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-8840-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - ग्रामीणों ने मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - ग्रामीणों ने मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां रोकी
Fri, 11 Aug 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सालमाबाद के जंगल में ग्रामीणों द्वारा खनन करते हुए पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली।
-सालमाबाद के ग्रामीणों ने गांव से ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलने पर जताया विरोध
- शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले की जांच शुरू कराई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मिट्टी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं, उन्होंने मिट्टी भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक लिया। बाकायदा रास्ते में बुग्गी खड़ी करके ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक दिया गया। जिनका गांव से निकलने का विरोध किया। बाद में गांव की सड़कों से नहीं निकलने का आश्वासन मिलने पर ही ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को मिट्टी उड़ेल दिए जाने के बाद छोड़ा गया। डीएम उमेश मिश्रा ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
बृहस्पतिवार को गांव सालमाबाद के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा होकर मोमिनपुर दर्गो की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंच गए। गांव वालों ने रास्ते में बुग्गी खड़ी करके यहां से गुजर रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोक लिया। गांव वालों लटूर सिंह, संजीव कुमार, नीतू, टिंकू, नरदेव आदि का आरोप था कि उनके गांव की आबादी से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राॅली गुजर रही हैं। जिनसे हादसों का खतरा बना बना हुआ है। सड़कें भी टूटने लगी है। बताया जा रहा है कि छोईया नदी के पास से मिट्टी उठाकर शहर की कॉलोनियों में भराव किया जा रहा है।
मिट्टी के इस अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोका, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अफसरों को खबर दी। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। कई घंटे तक ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिसकर्मियों के पहुंचने का इंतजार किया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चला रहे लोगों ने आश्वासन दिया कि वे उनके गांव से होकर नहीं गुजरेंगे। आखिरकार विरोध के चलते ट्राली में भरी मिट्टी को भी वहीं उड़ेल दिया गया। बताया जा रहा है कि एक संगठन के नेता के खास लोग ही इस मिट्टी के अवैध खनन में लगे हुए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू करा दी गई है। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। यदि ग्रामीणों का आरोप सही साबित होता है तो कार्रवाई की जाएगी।