फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers ran the team of Electricity Corporation

विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers ran the team of Electricity Corporation
विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन

कोतवाली देहात। चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों के साथ जमकर खींचतान हुई। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर एक नामजद सहित 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विद्युत उपकेंद्र कोतवाली देहात के अवर अभियंता विशाल कुमार शनिवार को सुबह अपनी टीम में शामिल दीपक कुमार तकनीशियन, दिनेश कुमार, मोंटी कुमार, ताविस और जितेंद्र कुमार के साथ कस्बा व थाना कोतवाली देहात के मोहल्ला अथर कॉलोनी में विद्युत विच्छेदन एवं विद्युत चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ले में शाहिद के घर पर पहुंचे तो उसने अपने मोहल्ले के 40 से 50 लोगों के साथ मिलकर विद्युत टीम का विरोध किया और मोहल्ले में घुसने पर भुगत लेने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने टीम के सरकारी कार्य करने में बाधा भी डाली। विद्युत टीम बिना कार्रवाई के लौट आई। पुलिस ने अवर अभियंता विशाल कुमार की तहरीर पर शाहिद सहित 40-50 अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल नौ आरोपियों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed