{"_id":"57e6c3be4f1c1b8341a8252b","slug":"villagers-put-the-jam-on-chandpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चांदपुर रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चांदपुर रोड पर लगाया जाम
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
छाछरी मोड़ तिराहे पर जाम लगाने के बाद एसओ को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के छाछरी मोड़ में पेद्दा कांड में निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाते हुए गांव गंज, मुकरपुर गुर्जर, झाल, मानकपुरी, उलेढ़ा आदि गांवों के गांव वालों ने चांदपुर रोड पर तिराहे पर जाम लगाया।
सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने ृचांदपुर रोड पर छाछरीमोड़ तिराहे पर जाम लगाया। जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव वालों ने कहा कि गांव पेद्दा में हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ की जा रही थी, जिस कारण ये घटना हुई। कहा कि प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए निर्दोषों को फंसा रहा है। नाबालिग छात्रों, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी व अरुण कबाड़ी को सपा विधायक के इशारे पर फंसाने का आरोप लगाया गया। एक घंटे तक जाम लगाया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ हीमपुरदीपा अजीत सिंह को देकर निर्दोषों के नाम मामले से निकालने व सीबीआई जांच की मांग की गई। कृष्णपाल आर्य, जिला पंचायत सदस्य डा.राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान पुखराज सैनी, सुरेंद्र चिकारा, डा.विक्रमसिंह पाल, नीरज विश्रोई, अजयपाल सिंह आदि रहे।