फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers panic after four crows are found dead

चार कौवे मृत मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic after four crows are found dead
चार कौवे मृत मिलने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

नींदडू़। नींदडू़ खास में एक मोहल्ले में पीपल के नीचे एवं अलग अलग खेतों में चार कौवे मृत मिले हैं। मृत कौवे मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
शनिवार को पीपल वाले तालाब के पास मूलचंद सैनी, मोहम्मद यूसुफ व नजीब अख्तर के खेत में एक एक कौवे मृत मिले तथा चौथा कौवा मौत से संघर्ष करते हुए तड़पता हुआ मिला। बाद में उसकी भी मौत हो गई। इनमें तीन कौवे गहरे काले रंग तथा एक हल्के काले रंग का था।

क्षेत्र में मृत कौवे पाए जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बताया गया कि सप्ताह भर पहले भी इलाके में एक कौवा मरा हुआ देखा गया था। कुछ लोग कौवों की मौत का कारण ठंड का प्रकोप मान रहे हैं, तो कई ग्रामीण बर्ड फ्लू की दहशत के चलते खौफजदा हैं। सूचना के बावजूद देर शाम तक वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इस मामले में संबंधित अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed