{"_id":"5ded3b948ebc3e1b8f20355d","slug":"villagers-made-aware-for-cleanliness-bijnor-news-mrt457732557","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई के लिए गांववालों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई के लिए गांववालों को किया जागरूक
विज्ञापन
नूरपुर के ग्राम मोरना में स्वच्छता रैली निकालती कैडेट्स।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सफाई के लिए गांववालों को किया जागरूक
नूरपुर। स्वच्छता अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने गांव मोरना में रैली निकालकर ग्रामवासियों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। इस दौरान कैडेट्स ने रामलीला मैदान में सफाई कर वहां फैली गंदगी को दूर किया।
रविवार को 9 यूपी गर्ल्स बटालियन मुरादाबाद व 32 यूपी बटालियन की कैडेट्स देवता महाविद्यालय मोरना में एकत्र हुईं। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह ने कहा कि लोग कूड़ा सड़कों पर फेंक देते हैं। गंदगी से कई प्रकार की बीमारी फैलती हैं। स्वच्छ भारत बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और अपने आसपास को स्वच्छ रखने का संकल्प लेंगे। गोष्ठी के बाद कैडेट्स ने गांव में रैली निकालकर ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य लोकवीर सिंह रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कैप्टन सुनीता सिंह और अमित चौहान के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शामिल कैडेर्ट्स ने ग्रामवासियों से संपर्क कर उन्हें साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। प्राची, अक्षिता, पल्लवी, सोनाली चौधरी आदि कैडेट्स मौजूद रहीं।