{"_id":"61d5e5cd44254d1a121c6c8e","slug":"villagers-jammed-against-forest-inspector-bijnor-news-mrt5722677179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने वन दरोगा के खिलाफ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने वन दरोगा के खिलाफ लगाया जाम
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के सामने जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने वन दरोगा के खिलाफ लगाया जाम
मंडावर। थाना क्षेत्र के वन दरोगा के खिलाफ ग्रामीणों ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शिमला खुर्द निवासी ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर वन विभाग के दरोगा विजय भारत पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दरोगा ने फट्टे से भरे ट्रैक्टर को वन विभाग की संपत्ति बताकर गांव में रोक लिया। जिसके बाद ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और पूरे गांव को जेल में डालकर पिटाई कराने की धमकी दी। दरोगा की बातें सुनकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिसके बाद उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
वहीं, वन दरोगा विजय भारत ने बताया कि वह सुबह गश्त करने निकले, तभी सामने से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम को रोक लिया, जिसमें फटेरा भरा हुआ था। जिसके बाद उन्हें वन विभाग की संपत्ति का हवाला देते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली रेंज में ले जाने के लिए कहा। इतने में ही इस कार्य से जुड़े ठेकेदार भीड़ लेकर आ गए और ट्रॉली छोड़ने के लिए जाम लगा दिया। रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।