फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers angry due to change of polling station, message written on the wall

मतदान केंद्र बदलने से नाराज हुए ग्रामीण, दीवार पर लिखा संदेश

Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry due to change of polling station, message written on the wall
चांदपुर क्षेत्र के गांव दरबाड़ा में गांव की दीवार पर लिखा मतदान बहिष्कार। - फोटो : BIJNOR
मतदान केंद्र बदलने से नाराज हुए ग्रामीण, दीवार पर लिखा संदेश
विज्ञापन

चांदपुर। तहसील चांदपुर के गांव दरबाड़ा के एक मतदान केंद्र के कुछ वोट दूसरे गांव के मतदान केंद्र पर किए जाने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने गांव की दीवार पर मतदान बहिष्कार लिख दिया है। लोगों ने प्रशासन से गांव के वोट गांव के बूथ पर किए जाने की मांग की।
पंचायत चुनाव में गांव दरबाड़ा में एक मतदान केंद्र पर गांव तखनपुरी के मतदाता भी वोट डालते आते रहे हैं। उसी मतदान केंद्र के बूथ पर गांव दरबाड़ा के मतदाताओं के भी वोट हैं। लोकेश, पदम सिंह, सुधीर, मनीष, संजीव आदि लोगों का कहना है कि उस बूथ के करीब साढ़े चार सौ वोटों को गांव से हटाकर गांव ककराला के मतदान केंद्र पर कर दिया गया है। गांव वासियों का कहना है कि गांव ककराला में वोट डालने के लिए करीब सात किलोमीटर जाना पड़ेगा। महिलाओं के लिए सात किलोमीटर चलकर दूसरे गांव में वोट डालने में परेशानी होगी। इसको लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने गांव की दीवारों पर मतदान का बहिष्कार करने के बारे में लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। गांव वालों ने प्रशासन से गांव दरबाड़ा के वोट गांव के ही मतदान केंद्र पर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक कमलेश सैनी का कहना है कि गांव दरबाड़ा के बूथ पर गांव तखनपुरी के वोट भी पड़ते थे। गांव तखनपुरी के गांववासियों की शिकायत पर गांव तखनपुरी के वोट उनके पास के गांव में लगाने की बात की गई थी। त्रुटिवश गांव दरबाड़ा के भी कुछ वोट दूसरे गांव के मतदान केंद्र पर चले गए हैं। जो वोट दूसरे गांव में लगाए गए हैं उन्हें पुन: गांव के ही मतदान केंद्र के बूथ पर लगाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed