फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village-village women will check water quality

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच , अब ग्रामीणों को नहीं पीना होगा

Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Village-village women will check water quality
गांव-गांव महिलाएं करेंगी पानी की गुणवत्ता की जांच
विज्ञापन

धामपुर। अब गांवों में लोगों को प्रदूषित पानी पीने से मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे निपटने के लिए विकास विभाग की ओर से जलशक्ति मिशन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह महिलाएं प्रशिक्षित होने के बाद हर गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी, जहां पर खराबी होगी, उन गांवों गुणवत्तायुक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरूआत क्षेत्र के नहटौर विकास विभाग से हो गई है। इस ब्लॉक में 96 ग्राम सभाओं में कुल 196 गांव हैं। इन सभी गांवों में एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। अब तक चार सौ महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
नहटौर ब्लॉक क्षेत्र की खंड विकास अधिकारी ज्योति, सहायक विकास अधिकारी (औद्योगिक एवं सेवा) दीनदयाल सिंह ने बताया कि आए दिन लोगों की शिकायत रहती थी कि उनके गांवों में लगा सरकारी नल गुणवत्तायुक्त पानी नहीं दे रहा है, जिससे ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। इस ज्वलंत समस्या से निपटने के लिए सरकार की ओर से जलशक्ति मिशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत लोगों को घर-घर शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विकास विभाग की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन की हर गांव की पांच-पांच महिलाओं को प्रशिक्षित देकर पारंगत किया जा रहा है। उनको बताया जा रहा है कि उन्हें किस प्रकार से पानी की गुणवत्ता की जांच करनी है। यदि पानी की गुणवत्ता में कमी है। तो इसकी रिपोर्ट अविलंब विकास विभाग के अधिकारियों को देनी होगी। जिससे संबंधित बस्ती या गांव में विभाग की ओर से गुणवत्तायुक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकें। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक में कुल 96 ग्राम सभाओं में कुल 196 गांव हैं। ब्लॉक की आबादी 20 लाख 283 हैं।
विज्ञापन

---
लोगों की लगातार आ रही थीं शिकायतें
अधिकारियों का कहना है कि विभाग स्तर से जांच कराई गई थी, जिसमें अधिकांश गांवों के लोगों की शिकायत थी कि सरकारी नलों से अब पानी पीने योग्य नहीं आ रहा है। पानी में बदबू आ रही है, जिससे लोगों के लोग इस प्रदूषित पानी को पीने से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिलाओं को किराए के रूप में 45 रुपये का भुगतान, कार्यक्रम में खाना फ्री
अधिकारियों ने बताया कि मिशन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केवल दो दिवसीय दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को दो दिन का बतौर किराया 45 रुपये भुगतान किया जा रहा है। महिलाओं के लिए कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में निशुल्क खाने की व्यवस्था है। बताया गया कि धामपुर ब्लॉक में जुलाई में जलशक्ति मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा, जिसकी तैयारी ब्लाक स्तर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed