{"_id":"5fff3ec98ebc3e2e6d570ff2","slug":"village-head-and-secretary-accused-bijnor-news-mrt5203910159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और सचिव पर धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और सचिव पर धांधली का आरोप
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और सचिव पर धांधली का आरोप
बिजनौर। धामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकशहजानी के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर गांव के विकास कार्यों के लिए आए धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चकशहजानी निवासी मदन सिंह, कलवा सिंह, ओमप्रकाश, अभिमन्यु सिंह, बलराम, डालचंद आदि ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव में पिछले पांच वर्षों में ग्राम एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कराए गए विकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं हैं। कई काम अभी तक अधूरे हैं। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए शासन से लगभग 29 लाख रुपये निर्गत किया गया। आरोप है कि करीब आधे धन को इन दोनों ने मिलीभगत कर हड़प लिया। इस बारे में जब सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत सूचना मांगी गई तो मनरेगा में कराए गए कार्यों की भी खानापूर्ति मिली। मजदूरों से मनरेगा कार्य नहीं कराया गया है, चकरोड के रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्रिप्लर चलाकर रास्तों को प्लेन कर दिया गया है एवं मनरेगा के धन को फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान ने कुछ अपात्र लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।